फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of possession of Panchayati land

पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of possession of Panchayati land
मतलौडा। गांव नैन की पंचायती जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रोष जताया है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध पर कार्रवाई की गई और काम को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव नैन निवासी राकेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव में कब्जे होने की शिकायत बीडीपीओ कार्यालय को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब सीएम विंडो पर शिकायत की गई। इसकी जांच भी बीडीपीओ मतलौडा को सौंप दी गई है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर जोशी गांव में सड़क पर ही लोगों ने गोबर के उपले बनाने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी कई बार बीडीपीओ को दी। उनका आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बीडीपीओ मतलौडा अशोक छिक्कारा ने बताया कि गांव नैन में पेयजल की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल की चहारदीवारी की गई है। वहां कुछ लोगों ने कब्जा किया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेल को एक कोने में बनाने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद वहां हो रहा निर्माण भी रोका गया है। गांव जोशी में सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed