{"_id":"61b2653cd08d6e45a0150028","slug":"allegations-of-harassment-against-four-including-husband-panipat-news-knl92237620","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन
पानीपत। जैन मोहल्ला निवासी एक महिला ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई है। महिला के आरोपों में मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक प्रताड़नाएं देने, दहेज में पांच लाख मांगने, कमरे में बंद रखने, दो बार गर्भपात करवाने, बाल कटवाने, नशीली दवाएं देने और हमला कर घायल करना शामिल है। एसपी शशांक कुमार सावन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। शहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
एसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी 10 वर्ष पहले जींद निवासी अनिल के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटे का जन्म हुआ। आरोप है कि उसी दिन से ससुराल पक्ष ने लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पत्नी ने बताया कि उसका पति नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। मासिक आय करीब दो लाख रुपये है। आरोप लगाया कि पति उसे नापसंद कर मानसिक उत्पीड़ित करता है।
सास चरित्र पर शक करती थी। ससुराल वाले कई-कई दिनों तक कमरे में बंद करके रखते थे। मायके वालों से बातचीत भी नहीं करने देते थे। बेटे को भी पास नहीं आने देते थे। यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसका मुंडन करा दिया। पीड़िता के मुताबिक, उसकी सास का भाई और पिता दोनों ही हरियाणा पुलिस में हैं। इसका वह हमेशा रौब दिखाती थी।
विज्ञापन
दो बार गर्भपात कराने और भाइयों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप
पीड़िता ने बताया कि पहले बेटे को जन्म देने के बाद वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार उसका गर्भपात करा दिया गया। दूसरा आरोप है कि चार माह पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना की जानकारी उसने अपने मायके पक्ष को कॉल कर दी थी। मायके से उसके भाई पहुंचे तो पति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से हर पहलू पर जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी