फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All three students of seventh class recovered from Amritsar

Panipat News: सातवीं कक्षा के तीनों छात्र अमृतसर से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
All three students of seventh class recovered from Amritsar
पानीपत। सिवाह गांव से 30 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सातवीं कक्षा के तीनों छात्र अमृतसर में मिले हैं। अमृतसर पुलिस ने बच्चों के मिलने की सूचना पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस की एक टीम इन बच्चों को लेने के लिए अमृतसर रवाना हो गई है। यह बच्चे अमृतसर बस स्टैंड के पास घूम रहे थे। पुलिस कर्मचारी के पूछने पर इन्होंने अपना नाम व पता बताया। फिर पुलिस कर्मचारी ने एक बच्चे की उसके पिता के बात कराई। इसके बाद बच्चे को पुलिस थाना में ले जाया गया।
विज्ञापन

सिवाह गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह दो बेटियों व एक बेटी का पिता है। उसका मझला बेटा समीर कक्षा सातवीं का छात्र है। उसका दोस्त मयंक व अनमोल भी उसकी कक्षा में ही पढ़ते हैं। तीनों में अच्छी मित्रता है। तीनों 30 जुलाई की शाम को खेलने के लिए सरकारी स्कूल के मैदान में गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। वह रात को मैदान में पहुंचे तो यहां वह नहीं मिले। यहां से तीनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनको आखिरी बार सिवाह गांव के पास जीटी रोड स्थित पर्ल होटल के पास देखा गया था। अब उन्हें पता चला है कि तीनों छात्र अमृतसर में है। पुलिस की टीम उन्हें लेने के लिए चली गई है। बच्चों के वहां से आने के बाद ही पता चलेगा कि वह वहां कैसे पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed