{"_id":"61e47891435e1f390952c5aa","slug":"all-sector-confederation-congratulated-on-becoming-the-head-for-the-third-time-panipat-news-knl962426138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार प्रधान बनने पर ऑल सेक्टर कंफेडरेशन ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार प्रधान बनने पर ऑल सेक्टर कंफेडरेशन ने दी बधाई
विज्ञापन
पानीपत। भीम राणा को बधाई देने पहुंचे सेक्टर कंफेडरेशन के पदाधिकारी एवं अन्य उद्यमी
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। डायर्स एसोसिएशन का तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद भीम राणा को बधाई देने के लिए रविवार को उनके कार्यालय में कई लोग पहुंचे। इनमें ऑल सेक्टर कंफेडरेशन के अध्यक्ष एसके त्यागी, संयोजक बलजीत सिंह, कंफेडरेशन के पानीपत के अध्यक्ष कवल सिंह , सेक्टर 24 आरडब्ल्यूए के प्रधान रामपत, सेक्टर सात आरडब्ल्यूए के प्रधान रणधीर सिंह व उद्यमी धर्मबीर खन्ना आदि शामिल रहे।
यहां पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें को बधाई दी और हमेशा की तरह उद्यमी की लड़ाई भविष्य में भी जारी रखने का आह्वान किया। भीम राणा ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वो भविष्य में भी उद्यमियों की लड़ाई को बड़े मंच पर लड़ते रहेंगे।
भीम राणा ने यहां बैठक में कहा कि सेक्टर-29 के उद्यमियों को एसटीपी का पानी इस साल मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगा चुकी है। उद्यमियों को नहरी पानी मिलना शुरू हो चुका है। इसी साल सेक्टर 29 के सभी उद्यमियों को सस्ती दरों पर नहर का पानी मिलेगा। सेक्टर-29 में सड़कों व सीवरेज की समस्या लगभग दूर हो चुकी है। एसटीईपी की सौगात डेढ़ साल पहले उद्यमियों को मिल चुकी है।
विज्ञापन
अब उनका लक्ष्य है कि पानीपत को एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जेडएलडी प्रोजेक्ट की सौगात दिलाई जाए। इसके लिए वह संघर्ष कर रहे हैं। फाइल सीएम की टेबल पर है। इसके अलावा कॉमन बॉयलर के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। उनको आशा है 2022 के अंत तक उद्यमियों को ये सौगात भी जरूर मिलेगी।