{"_id":"67c75e0f7940a47df60139a0","slug":"alcohol-drunk-brick-hitter-injures-youth-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133139-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब के नशे में ईंट मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब के नशे में ईंट मारकर युवक को किया घायल
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड के पास ओवरब्रिज के नीचे युवक ने अपनी ही कॉलोनी के युवक को शराब के नशे में ईंट मारकर घायल कर दिया। इसमें युवक को काफी चोटें आई हैं। उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
किशनपुरा के हर्ष मदान ने जीआरपी थाना को बताया कि सोमवार को रात करीब आठ बजे गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। उसने आरोप लगाया कि उसी समय उसकी कॉलोनी का रजत उर्फ जिंगा उसके पास आया और पैसे मांगने लगा। उसने पैसे देने से मना कर दिया और आगे चलने लगा। रजत ने उसका हाथ पकड़ कर दूसरे हाथ से ईंट उठाकर हमला कर दिया। उसने फोन भी छीनकर तोड़ दिया। वह ईंट लगने से घायल हो गया। आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी रजत उर्फ जिंगा को गिरफ्तार कर लिया है।