फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Air filled in friend anus through pressure pipe, Youth dies due to internal bleeding, case of Panipat

ये कैसा मजाक: प्रेशर पाइप से दोस्त के गुदा में भरी हवा; अंदरूनी रक्त रिसाव से युवक की मौत, पानीपत का मामला

Thu, 30 Nov 2023 06:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Nov 2023 06:55 PM IST
सार

बहन बिंदू के पास फैक्टरी से फोन गया कि गोपालगंज निवासी आतिश कुमार ने मनीष की गुदा में प्रेशर पाइप से हवा भर दी है। जिससे मनीष की हालत खराब है। जिस सूचना पर बहन और जीजा फैक्टरी पहुंचे और मनीष को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Air filled in friend anus through pressure pipe, Youth dies due to internal bleeding, case of Panipat
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के सिवाह गांव स्थित रामा धागा फैक्टरी में एक कर्मी ने मजाक में दोस्त की गुदा में प्रेशर पाइप से हवा भर दी। जिससे अंदरूनी रक्त रिसाव और पेट फटने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसको गंभीरावस्था में सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को पूरा दिन शव निजी अस्पताल में रखा रहा।

विज्ञापन


आरोप है कि बिल जमा न करा पाने अस्पताल स्टाफ ने शव नहीं दिया। रात करीब 10 बजे परिजनों को शव मिला तो उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दोस्त वारदात के बाद फरार हो गया। इकलौते बेटे की मौत के समाचार पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के दरियापुर के शंभू मांझी निवासी मनीष (24) छह माह पहले पानीपत के गांव सिवाह में अपनी बड़ी बहन बिंदू के पास रह रहा था। वह पिछले चार माह से रामा धागा फैक्टरी में काम करता था। उसकी सुबह आठ से रात आठ बजे तक ड्यूटी रहती थी। उसकी मंगलवार को नाइट ड्यूटी थी। इसके 15 मिनट बाद ही उसकी बहन बिंदू के पास फैक्टरी से फोन गया कि गोपालगंज निवासी आतिश कुमार ने मनीष की गुदा में प्रेशर पाइप से हवा भर दी है। जिससे मनीष की हालत खराब है। जिस सूचना पर बहन और जीजा फैक्टरी पहुंचे और मनीष को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ के बाद लगाई थी प्रेशर पाइप
कर्मचारियों ने बताया कि आतिश कुमार अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद प्रेशर प्राइप से अपने कपड़े साफ कर रहा था। इसी बीच मनीष आया और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। आतिश ने भी मनीष की गुदा में प्रेशर पाइप लगा दी। कुछ ही देर में मनीष के पेट में हवा भर गई और पेट फट गया। 

तीन बहनों का इकलौता भाई था मनीष
परिजनों ने बताया कि मनीष तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन इंदू और चंदू है। मनीष अविवाहित था। परिजन उसके लिए रिश्ते की तैयारी कर रहे थे। उसकी हत्या के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। 


अधिकारी के अनुसार
परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, हत्यारोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed