{"_id":"6aec7eab6cc1a37db406a8e0","slug":"agrasen-sadan-emerges-victorious-in-the-one-act-play-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167170-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में अग्रसेन सदन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में अग्रसेन सदन ने मारी बाजी
विज्ञापन
- एसडी विद्या मंदिर हुडा में अंतरसदनीय वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिनय कौशल व आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरसदनीय वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अग्रसेन सदन ने प्रथम स्थान और नेहरू सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी अभिनय प्रतिभा, संवाद करने के तरीके और मंच प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रेरणादायक नाटकों के माध्यम से सामाजिक, नैतिक एवं जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। सभी सदनों के प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने विजेता सदनों व सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भी इसी उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
24