फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aghori tableau captivated the hearts at Saavan Jot Festival, there were cheers

Panipat News: सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Aghori tableau captivated the hearts at Saavan Jot Festival, there were cheers
सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे - फोटो : सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे
- मुल्तान भवन मॉडल टाउन से निकली शोभायात्रा गुरुनानकपुरा शिवालय में पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मुल्तान सावन जोत सभा मॉडल टाउन के आठवें वार्षिक महोत्सव का मंगलवार को शोभायात्रा के साथ आगाज हुआ। मुल्तान भवन मॉडल टाउन से शुरू शोभायात्रा गुरुनानकपुरा शिवालय मंदिर पहुंची जिसमें अघौरी झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज व श्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ महाराज ने ज्योत प्रज्ज्वलित की। मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विजल, भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, समाजसेवी नवीन भाटिया, गौरव भाटिया, पार्षद तरुण गांधी, नवल जिंदल पार्षद संजीव दहिया रहे। मंंच संचालन मदनलाल आजाद, वेद बांगा, कैलाश नारंग ने की। हवन में मुख्य यजमान मदनलाल अनेजा और अनिल पहलवान सपरिवार रहे। सभा के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठवें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हवन से हुआ। शाम को मुल्तान भवन से भव्य कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना शहर से और बैंड बाजे वाले गुरुग्राम से पहुंचे। झांकियां शामली से आई टीम ने निकाली।
विज्ञापन

अघौरी झांकी रही आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र अघौरी झांकी रही और महिला मंडल का विशेष डांडिया भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा माडल टाउन के मुख्य मार्गों से शुरू होकर शिवालय मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा का शहर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया और विभिन्न तरह के प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी, गजेंद्र सलूजा, विनोद धमीजा, इंद्रजीत कथूरिया रहे। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर में भंडारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मुल्तान सावन ज्योत सभा के गिरीश माटा, सुनील पुनयानी, ज्ञान सागर वाधवा, ओमप्रकाश टुटेजा, सभा के महासचिव तिलकराज मिगलानी उपस्थित रहे।

सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे- फोटो : सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे- फोटो : सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे- फोटो : सावन जोत महोत्सव में अघौरी झांकी ने मोहा मन, लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed