फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aggarwal society has brown roar of representation in Lok Sabha and Rajya Sabha

Panipat News: अग्रवाल समाज ने लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व की भूरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal society has brown roar of representation in Lok Sabha and Rajya Sabha
पानीपत। अग्रवाल समाज ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपने प्रतिनिधित्व के लिए पानीपत की धरती पर हुंकार भरी है। उन्होंने यहां से लोकसभा और राज्यसभा में भी अपना हिस्सा मांगा है। साथ ही प्रदेश की विधानसभा में भी अपने अनुपात अनुसार टिकटों की मांग की है। यह मांग उस समय तेज की गई है, जब भाजपा का केंद्रीय प्रतिनिधित्व पानीपत में 2024 के चुनाव की जीत पर मंथन में लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मंच से कहा कि टिकट देते समय सभी वर्गों को ध्यान में रखना होता है।
विज्ञापन

सेक्टर 24 स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन किया गया। इसमें कार्यकारिणी ने सरकारी स्कूलों में महाराजा अग्रसेन को पाठ्यक्रम में शामिल करने, अग्रोहा में स्थित महाभारत कालीन अग्रसेन के प्राचीन टीले की खुदाई, अग्रोहा को रेल लाइन से जोड़ने और लोकसभा व राज्यसभा चुनावों में अग्रवाल समाज को जनसंख्या के अनुसार सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सम्मेलन में अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार से तीन एकड़ भूमि प्राप्त कर भव्य अग्रसेन भवन का निर्माण कराने पर सहमति बनी। समाज ने यहां बैठक में सरयू नदी में एक घाट का नामकरण और अयोध्या नगर के छह मुख्य प्रवेश द्वारों का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की मांग उठाई। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग व अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राजेश गोयल व हरियाणा गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला भी पहुंचे। गोपाल शरण ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का हरियाणा ही नहीं अपितु संपूर्ण देश में परचम लहरा रहा है। यह संस्था के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। पितृ भूमि अग्रोहा शक्तिपीठ में मां कुलदेवी के विशाल मंदिर का निर्माण चल रहा है। हरियाणा में जनसंख्या की 10 प्रतिशत अग्रवाल समाज की है और पूरे देश में लगभग 10 करोड़ जनसंख्या अग्रवाल समाज की है। हरियाणा अग्रवाल सम्मेलन के कार्यों का केंद्र बिंदु है। इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल समाज के सम्मान एवं समाज की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए मई में पानीपत या करनाल में एक विशाल अग्र-महाकुंभ का आयोजन अग्रवाल समाज की शक्ति प्रदर्शन के लिए किया जाएगा।

पानीपत जिला चेयरमैन सुरेश गुप्ता, शिवकुमार मित्तल, नीरज सिंगला, कुलभूषण गोयल, विपिन गोयल, सीबी गोयल, प्रकाश चंद गोयल, खैराती लाल सिंगला, विश्वनाथ गोयल, ओंकार अग्रवाल, सतीश गर्ग, सुशील कंसल, मनोज गोयल गुडियानी, सीमा बंसल, मनीषा अग्रवाल, अनिता जैन, संतोष गुप्ता, नीतू बंसल, अनिल गुप्ता, राजेश गर्ग, नूंह राजकुमार गुप्ता, अर्जुन मित्तल, बृज भूषण जैन, दीन दयाल गोरखपुरिया, शंकर गर्ग व रेणु गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed