फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Agents entangled in luster loss, wheat not procured in mandis

Panipat News: लस्टर लॉस में उलझे आढ़ती, मंडियों में नहीं हुई गेहूं खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agents entangled in luster loss, wheat not procured in mandis
पानीपत। सीजन में लस्टर लॉस पर गेहूं खरीद कार्य थम गया। आढ़तियों ने मंडियों में गेहूं खरीद का बहिष्कार कर दिया और लस्टर लॉस की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। आढ़तियों के पीछे हटने पर एजेंसी भी गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी। मंडियों में करीब एक लाख क्विंटल गेहूं पड़ा है। वहीं पहले से खरीदे गेहूं का भी पूरा उठान अब तक नहीं हुई है। ऐसे में मंडियों में गेहूं की स्थिति बिगड़ती जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की माने तो जिले की मंडियों में 38101 मीट्रिक टन में से 26,851 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम साफ होते ही गेहूं कटाई कार्य तेज हो गया। किसान कंबाइन से गेहूं कटवाकर मंडी में ले आए। जिले की 12 मंडियों व खरीद केंद्रों में से 10 पर गेहूं पहुंचा। आढ़तियों ने लस्टर लॉस का आदेश आने के बाद मंगलवार को खरीद बंद कर दी। इसके बाद मंडी की स्थिति बिगड़ती चली गई। मंडियों में दूर-दूर तक गेहूं के ढेर नजर आने लगे। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक ने मंगलवार को आढ़तियों व किसानों के साथ गेहूं की ढेरियों को देखा और लस्टर लॉस लगाने को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी फैसले को स्पष्ट नहीं करती। लस्टर लॉस आढ़ती या किसान पर लगाने की स्थिति भी स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएफएससी आदित्य कौशिक ने बताया कि मंडियों में गेहूं की आवक प्रतिदिन बढ़ रही है। जिला में 38101 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 26851 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। बबैल केंद्र पर 673 मीट्रिक टन, बाबरपुर में 3490, बापौली में 2732, इसराना में 2489, मतलौडा में 2093, नौल्था में शून्य, पानीपत में 4092 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। समालखा मंडी में 10222 व सनौली में 1060 मीट्रिक टन गेहूं आया है। छिछड़ाना, उरलाना व अहर में गेहूं नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना : इसराना मंडी में मंगलवार को 25061 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। अहर व नौल्था खरीद केंद्र का अब तक खाता नहीं खुला। उठान नहीं होने से मंडी गेहूं के कट्टों से अटनी शुरू हो गई है। इसके साथ नौल्था व अहर में मंगलवार को 31848 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। यहां 67635 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। एचएसडब्ल्यूसी ने 25061 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। यहां अब तक 49953 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 99906 बैग उठान के इंतजार में है। अगर जल्द उठान शुरू नहीं किया तो मंडी पूरी तरह अट सकती है।

सनौली : सनौली और बापौली अनाज मंडी में वेल्यू कट लगाने के विरोध में गेहूं खरीद बंद कर रोष जताया। कट्टों का उठान नहीं होने से मंडी में ढेर लग गए हैं। ऐसे में मंडी में किसानों को गेहूं उतारने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। मंडी में हजारों कट्टे पड़े हैं। आढ़ती अशोक, घनश्याम, मोहकम सिंह छौक्कर व कटार सिंह का कहना है कि अनाज मंडियों में गेहूं पर वेल्यू कट लगाया है। यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed