फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After Twelve years Waqf Board land Released

बारह साल बाद शाह विलायत दरगाह पर वक्फ बोर्ड का कब्जा

Wed, 10 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ दरगाह में पहुंच हरियाणा वक्फ बोर्ड को शाह विलायत की दरगाह पर कब्जा दिलवा दिया। कब्जा दिलाने के दौरान आसपास के लोगों व दुकानदार में हड़कंप मचा रहा। वहीं, दरगाह के अंदर व जीटी रोड तक पौने घंट पुलिस की तैनाती रही। शहर के सनौली रोड स्थित दरगाह शाह विलायत पर हरियाणा वक्फ बोर्ड ने अपनी करार देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के पक्ष में फैसला सुना दिया। वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सैय्यद हुसैन ने हाईकोर्ट के फैसले से पानीपत प्रशासन को अवगत करवाया। जहां डीसी समीर पाल सरो ने दरगाह की जमीन को खाली कराने के लिए एसडीएम सुभाष श्योराण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मंगलवार की शाम को पुलिस बल व वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को साथ लेकर दरगाह पहुंचे और दरगाह के सूफी मेहरबान को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी देते हुए दरगाह को खाली करने के लिए कहा। जहां मेहरबान द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किए विरोध के बीच दरगाह को खाली कर कब्जा दे दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम श्योराण ने दरगाह को खाली करवाकर यह जमीन पर बना भवन वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर सैय्यद हुसैन को सौंप दिया।


बिना नोटिस कैसा कब्जा, ये नाजायज है
दरगाह में पिछले छह साल से रह रहे सैय्यद हामिद हसन ने बताया कि इस जमीन पर वक्फ बोर्ड का एक पैसा भी खर्च नहीं है। यह जमीन दरगाह के सामने रहे रहे मेहरबान बठला से ली हुई थी। दरगाह में खादिम हाफिज मेहराज भी नहीं है। उनकी गैर मौजूदगी में कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा
दरगाह में पिछले चार साल से खादिम रह रहे हाफिज मेहराज ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि संबंधित विभाग व प्रशासन ने बिना नोटिस दिए नाजायज रूप से कब्जा दिलवाया है। यह जमीन उनकी है और इस पर वक्फ बोर्ड ने एक रुपए भी खर्च नहीं किया हुआ है। इस पिछले कई सालों से हमारा कब्जा है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पहुंचे कब्जा दिलवाने
दरगाह पर कब्जा लेने के लिए वक्फ बोर्ड के अंबाला कैंट से लॉ ऑफिसर इंकबाल अहमद, नूर मोहम्मद आरसी कलेक्टर, धानिश मोहफिज आरसी, नसीम अहमद आरसी, मोहम्मद रफी चौकीदार, एसडीएम सुभाष श्योरण, डीएसपी, सिटी इंचार्ज सुरेश कुमार, किला चौकी प्रभारी, सीआईए इंचार्ज दीपक व कई दर्जन पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

कब्जा दिलवाने के बाद इन्हें बनाया खादिम
वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाह पर कब्जा लेने के बाद फिलहाल सैय्यद जरार अहमद को दरगाह का खादिम नियुक्त कर देखभाल के कहा है। इसके साथ हाफिज महमूद को भी खादिम बनाया गया है। सैय्यद इससे पहले किले के नीचे दरगाह में थे।

वर्जन
यह जमीन पर शुरूआत से ही वक्फ बोर्ड हरियाणा की है। इस पर हाफिज मेहराज नाम खादिम बनकर यहां पर कब्जा किया हुआ था। जिन्होंने 2012 में केस फाइल किया था। जहां 10 जुलाई 2014 को इनका दावा रद कर दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेशानुसार वक्फ बोर्ड हरियाणा ने कब्जा ले लिया है।
तैयब हुसैन, ईओ, वक्फ बोर्ड पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed