{"_id":"633b44303909406e47106c74","slug":"after-the-quarrel-the-son-stabs-the-knife-in-the-father-s-chest-panipat-news-knl1232958180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर आए व्यक्ति ने घर में किया झगड़ा, बेटे ने चाकू घोपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर आए व्यक्ति ने घर में किया झगड़ा, बेटे ने चाकू घोपकर की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप थानाक्षेत्र के विकास नगर में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद बेटे ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। इस मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार विवाद पिता द्वारा शराब पीने को लेकर उपजा था।
पुलिस को दी शिकायत में तहसील कैंप थानाक्षेत्र में राम मंदिर के समीप न्यू विकास नगर निवासी शिशुपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वे चार भाई थे। बड़े भाई महिपाल की वर्ष 2008 में हत्या हो गई थी। अब वह और उसका भाई राजपाल (47) साथ में रहते थे। जबकि बड़ा भाई विजयपाल उनसे अलग रहता है। बीती रात जब राजपाल घर आया तो कुछ देर बाद ही उसके बेटे सुमित के साथ उसका झगड़ा हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान सुमित ने सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और राजपाल की छाती में दाहिनी ओर मार दिया। चाकू लगते ही राजपाल नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को बुलाया गया। एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया गया है।
- फूल कुमार, थाना प्रभारी तहसील कैंप