फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the Panchkalyanak Mahotsav in Delhi, Lord Parshvanath will be enshrined in Panipat.

Panipat News: दिल्ली में पंचकल्याणक महोत्सव के बाद पानीपत में विराजमान होंगे श्री पार्श्वनाथ भगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
After the Panchkalyanak Mahotsav in Delhi, Lord Parshvanath will be enshrined in Panipat.
श्री पार्श्वनाथ भगवान अष्टधातु जिन बिम्ब
पानीपत। श्री पार्श्वनाथ भगवान की अष्टधातु जिन बिम्ब (प्रतिमा) जल्द ही पानीपत के बड़े दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान की जाएगी। वर्तमान में इस पावन जिन बिम्ब का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव दिल्ली के द्वारका नगरी में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत सोमवार को भगवान के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर विशेष पूजन व भव्य जन्माभिषेक संपन्न हुआ। महोत्सव आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में संपन्न हो रहा है। दिल्ली में आयोजित इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्ण होने के उपरांत, इस अष्टधातु जिन बिम्ब को पानीपत लाया जाएगा।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायत के प्रबंधक पुनीत जैन ने बताया कि इसके बाद पानीपत स्थित जैन मोहल्ला के बड़े दिगंबर जैन मंदिर में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की इस प्रतिमा की विधिवत स्थापना (वेदी प्रतिष्ठा) की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन धर्म की प्रतिष्ठा विधि के अनुसार भगवान की किसी भी नवीन प्रतिमा की स्थापना से पूर्व उनके पांच कल्याणक गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और निर्वाण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता और जैन शास्त्रों के अनुसार, भगवान के इन पांचों कल्याणकों को संपन्न कराने के लिए स्वर्ग से स्वयं सौधर्म इंद्र आकर बड़े हर्षोल्लास के साथ इस भक्तिमय क्रिया को पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed