फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the defeat in Delhi elections, Aam Aadmi Party leaders have no work: NB

दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं को कोई काम नहीं रहा : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
After the defeat in Delhi elections, Aam Aadmi Party leaders have no work: NB
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और इसके कार्यकर्ताओं के पास कोई काम नहीं रहा है। वे अब छोटी-छोटी बातों को विषय बनाते हैं। उन्होंने हाल ही में फरीदाबाद में आप के एक कार्यकर्ता के कमीज निकालकर काफिले में घुसकर काला झंडा दिखाने का किस्सा बताया।
विज्ञापन

वे मंगलवार को पानीपत में मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी के नामांकन को लेकर सभा को संबोधित कर रहे थे। जीटी रोड स्थित पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में शामिल लोग जीटी रोड तक पहुंच गए। जिसके चलते करीब तीन घंटे शहर में जीटी रोड बंद रहा। सीएम नायब सिंह ने करीब आधे घंटे तक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

सैनी यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यही हाल कांग्रेस के नेताओं का है। वे प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद आज तक कोमा से बाहर नहीं निकल पाए हैं। राहुल गांधी भी हरियाणा में जलेबी की फैक्टरी लगाने की बात कह रहे थे। कांग्रेस में वर्षों से काम करने वाले कार्यकर्ता अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो आप और कांग्रेस में आंतरिक समझौता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव के दौरान हरियाणा पर यमुना में जहर छोड़ने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस के नेताओं की इस दौरान चुप्पी नहीं टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में विरोधियों को जमानत तक जब्त होने का डर सता रहा है। यही कारण है कि अब तक प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर पाए हैं। दिल्ली चुनाव की तरह हरियाणा के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीरो पर आउट करना है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय विभाग में भाजपा की सरकार बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्य तेज किए जाएंगे। लोगों के पास भी झूठ की राजनीति करने वालों को हराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले बूथों के कार्यकर्ताओं काे कुंभ स्नान कराएंगे। उन्होंने इसके लिए समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना को जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, करनाल के विधासयक जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, निगम चुनाव प्रभारी आजाद सिंह नेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed