फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After the death of his son, his uncle adopted him, now his light is also extinguished

Panipat News: बेटे की मौत के बाद चाचा ने गोद लिया, अब वह भी चिराग बुझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
After the death of his son, his uncle adopted him, now his light is also extinguished
संदीप सिंह
विज्ञापन


पानीपत। नशे में धुत ट्रक चालक की लापरवाही ने पावटी गांव में मातम पसार गया है। ट्रक चालक ने पावटी गांव के दो पक्के दोस्त सागर और अनिकेत को कुचल दिया। अनिकेत को उसके चाचा प्रवीण ने दो साल पहले गोद लिया था।प्रवीण के इकलौते बेटे अजय की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत के बाद प्रवीण ने अपने भतीजे अनिकेत को गोद लिया था। अब अनिकेत को भी ट्रक चालक ने उनसे छीन लिया। पावटी गांव में दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं।
दोनों की मौत की सूचना जैसे ही गांव में गई, अस्पताल में लोगों का तांता लग गया। लोगों में ट्रक चालक के खिलाफ भयंकर गुस्सा था। दोनों के परिजन सदमे में हैं। इसी ट्रक ने विराट नगर के ड्राई क्लीनर के घर के इकलौते चिराग को भी छीन लिया। इनके अलावा दो और परिवारों के चिराग भी इस हादसे में बुझे हैं। एक युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
विज्ञापन


पावटी गांव निवासी अनिकेत दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रमोद किसान है। अनिकेत की एक साल पहले बिजली निगम में अप्रेंटिस लगी थी। उसकी समालखा में ड्यूटी थी। अनिकेत का दादा दरिया सिंह पिछले तीन दिन से बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिकेत ने दादा दरिया सिंह को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। अनिकेत ही उनकी यहां देखभाल कर रहा था। जिला नागरिक अस्पताल में अनिकेत का गांव का ही दोस्त सूरज (27) जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह तीन साल से यहां काम कर रहा था।
सूरज तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। अनिकेत के दादा दरिया सिंह को वीरवार सुबह डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया था। सूरज ने अस्पताल में नाइड शिफ्ट की थी।
अनिकेत उन्हें वहां रेफर कराकर अपने दोस्त सूरज के साथ मोटरसाइकिल पर पावटी गांव जा रहा था। मोटरसाइकिल अनिकेत चला रहा था। सिवाह गांव के पास ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इनकी पहचान आधार कार्ड से हुई थी।

पांच साल पहले पत्नी की मौत हुई, अब घर का इकलौता चिराग बुझा-

विराट नगर निवासी सोहनलाल ने बताया कि वह मूल रूप से गौंडा के रहने वाले हैं। वह 30 साल से पानीपत के विराट नगर में रहता है। वह लाल बत्ती चौक पर ड्राई क्लीन के शोरूम में काम करता है।
बड़ी बेेटी ज्योति की शादी हो चुकी है। शुभम (26) की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गई थी। शुभम समालखा में फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह वीरवार सुबह ड्यूटी जा रहा था। सिवाह गांव के पास टाटा मोटर्स कंपनी के सामने ट्रक ने उसे कुचल दिया। परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। उसकी पहचान ड्राइविंग लाइसेंस से हुई।


कूदकर बचाई जान

हनुमान कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह समालखा की ओर से आ रहा था। अचानक गलत दिशा से ट्रक आते दिखाई दिया। वाहन चालक बड़ी मुश्किल से उससे बच रहे थे। ट्रक को सामने देख वह चलती बाइक से कूद गया लेकिन उसका हल्का हिस्सा उसे लगा। वह ट्रक के नीचे आते आते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed