फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   after succes, parants feels happy, panipat, harayana

होनहारों ने दिखाई प्रतिभा, सफलता पर झूमे अभिभावक

Thu, 19 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 19 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में बेटों के मुकाबले बेटियों ने बाजी मार माता-पिता का सिर का सिर ऊंचा कर दिया है। सभी स्कूलों में बेटिया टॉप पर रही। बेटियों की सफलता पर स्कूल प्रबंधकों व उनके माता-पिता ने खुशी जाहिर कर उनको शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन


विक्टर पब्लिक स्कूल के होनहार छाए
विक्टर पब्लिक स्कूल तहसील कैंप के होनहार 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चमक गए। स्कूल प्रबंधक विक्रम गांधी व प्रिंसिपल श्रेष्ठा गांधी ने विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम पर सबको बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल में 113 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। जिसमें सभी विद्यार्थी पास हुए। स्कूल की 12 मैरिट व 48 प्रथम श्रेणी रही हैं। छात्रा रिया कौशिक ने कॉमर्स में 455 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। निधि भारद्वाज ने कॉमर्स में 454 व तनुष ने नॉन मेडिकल में 452 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदानंद स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने प्राप्त की मैरिट
किशनपुरा स्थित सदांनद बाल विद्या मंदिर स्कूल का कक्षा बारहवीं का परिणाम बेहतरीन रहा। विद्यालय के कुल 61 विद्यार्थियों में से 29 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है,जबकि 53 विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की।

प्रिंसिपल सुधा रानी ने बताया कि स्कूल का परिणाम बेहतरीन रहा। छात्रा अंजु गोयल ने 456 अंक व साक्षी दहिया ने 453 अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में शिवानी ने 447 अंक, कोमल ने 444 व प्रियंका ने 443 अंक  प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्राचार्या सुधा रानी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।


खोतपुरा के राजकीय विद्यालय का परिणाम रहा बेहतर
गांव खोतपुरा स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का कक्षा बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा ने बताया कि उनके स्कूल के 17 छात्रों ने परीक्षा दी थी। सभी छात्र पास हुए है।

छात्रा पूजा व शुभम ने 411 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की तीन छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। प्राचार्या ने बच्चों कोपरिणाम की शुभकामनाएं दी है।


ज्ञान गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठ छात्रों ने प्राप्त की मेरिट
 एकता विहार कॉलोनी स्थित ज्ञान गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। परीक्षा में लड़कियों ने अपना परचम लहराया। परीक्षा में आशु रानी ने  412 अंक हासिल किए। स्कूल के आठ छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग संकायों में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त करते स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल संचालक सुरेंद्र सिंह ने अध्यापकों व बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


नेशनल स्कूल का परिणाम रहा बेहतर
किशनपुरा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रविंद्र रोहिता ने नॉन मेडिकल में 448 अंक प्राप्त कर स्कूल में उत्कृष्ट स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed