{"_id":"5872858e4f1c1be165ba8223","slug":"after-rain-cold-air-preview-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद शीत लहर, पिछले साल से ज्यादा ठंडा होगा सोमवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद शीत लहर, पिछले साल से ज्यादा ठंडा होगा सोमवार
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
thand
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। साल की पहली तेज बारिश के बाद चली तेज हवा से सर्दी बढ़ गई है। अगले 24 घंटे में तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो सोमवार की रात सबसे ठंडी रहेगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक लुढ़क सकता है। यह सोमवार पिछले साल जनवरी के पहले सोमवार से ठंडा होगा। मौसम विशेषज्ञों ने बादल छाए रहने और धुंध पड़ने के संकेत दिए हैं।
रविवार को हुई तेज बारिश और कई क्षेत्रों में ओले गिरने का असर सोमवार सुबह दिखा। सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्के बादल छाए रहे। गलन और जबरदस्त सर्दी के चलते लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। इसके बाद लोग जगह-जगह धूप लेते नजर आए। रविवार को दिन में चली हवा ने लोगों को कंपा दिया। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में ही दुबके रहे। शाम को सूरज ढलने के साथ ही फिर ठंड बढ़ती गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सोमवार को न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान सही रहा तो 2017 का सोमवार पिछले साल की अपेक्षा ठंडा होगा। गत वर्ष जनवरी माह के इस दिन अधिकतम तापमान 22 आरैर न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था।
गेहूं की फसल में दूसरे ही दिन आई चमक
रविवार की बारिश के बाद गेहूं की फसल में दूसरे दिन की चमक आ गई। ऐसे में किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान ने बताया कि इस मौसम की बारिश गेहूं के साथ सरसों और टमाटर के लिए भी फायदेमंद है। अब गेहूं की बढ़वार और फुटाव तेजी के साथ होगा।