फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After offering prayers on Eid ul Azha, people prayed for peace

Panipat News: ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
After offering prayers on Eid ul Azha, people prayed for peace
पानीपत। ईद उल अजहा (बकरीद) पर समुदाय के लोगों नमाज अता कर अमन व चैन की दुआ मांगी। इसके साथ समुदाय के लोगों में दिनभर एक दूसरे को मुबारकबाद का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं व बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर की 12 समेत जिले की मस्जिद और दरगाह में शनिवार सुबह अलग-अलग समय में नमाज अता की। नमाज अता करने का समय लगभग सुबह सात से साढ़े सात बजे तक रहा। लोगों सुबह ही नए कपड़े पहनकर नजदीकी मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। मुस्लिम समुदाय ने एकता व भाईचारे का संदेश दिया। ऊंच-नीच भूला एक-दूसरे को गले लगा ईद की मुबारकबाद दी। कलंदर दरगाह में मौलवी सूफी अबू हमजा ने बताया कि अल्लाह की राह में अपनी सबसे कीमती वस्तु का कुर्बान करना है। जो समय पड़ने पर हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र की बलि देने के लिए तैयार हो गए थे। इस दिन अगर कुर्बान करना है तो अपने अहम और लालच को करें। दूसरों के प्रति समर्पण की भावना रख एक दूसरे की मदद कर सभी का सम्मान करें। इससे अल्लाह की रहमत प्राप्त होती है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

घरों में विशेष उत्साह दिखा
ईद उल अजहा पर लोगों के घरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पकवान बनाए। इसके साथ एक-दूसरे के सुख-दुखर को साझा किया। इसके साथ बच्चाें व महिलाओं ने आसपास के मेलों व बाजार में खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed