फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After October 5, 1.5 lakh teenagers will be vaccinated

5 अक्तूबर के बाद डेढ़ लाख किशोरों को लगेगा टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
After October 5, 1.5 lakh teenagers will be vaccinated
पांच अक्तूबर के बाद जिले में करीब डेढ़ लाख किशोरों का कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में 12 से 17 साल के बच्चे अभियान में शामिल किए जाएंगे। उधर, वीरवार से दो अक्तूबर तक मेगा टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी की गई है। इन तीन दिनों में विभाग ने 36 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

इस सप्ताह कोरोना टीकाकरण अभियान धीमी गति से चला। अब तक 10 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। बुधवार को महज 2917 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक जिले में 7 लाख 42 हजार 953 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। 2 लाख 10 हजार 968 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। अब तक कुल लाभार्थियों में से 76.35 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली और इन्हीं में से 21.68 प्रतिशत लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई है। वीरवार को 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 9.73 लाख लाभार्थी हैं। जिनको टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में 12 से 17 साल तक के करीब 1.40 लाख किशोर शामिल होने के बाद जिले के कुल लाभार्थी करीब 11.13 लाख हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां यहां लगेंगे टीके
राज नगर : जांगड़ा धर्मशाला में लगाए जाएंगे टीके।
काबड़ी : गांव काबड़ी की पीएचसी में लगाए जाएंगे टीके।
वधावा राम कॉलोनी : रवि हाई स्कूल में लगाए जाएंगे टीके।
किशनपुरा : राधा-कृष्णा धर्मशाला में टीकाकरण कैंप लगेगा।
विद्यानंद कॉलोनी : ऋषिकुल स्कूल में होगा कैंप का आयोजन होगा।
मॉडल टाउन : गुरुद्वारा सावन पार्क में लगाए जाएंगे टीके।
सेक्टर-12 : नवा कोट गुरुद्वारा में लगेगा टीकाकरण कैंप।
इंडस्ट्रीयल एरिया : ई-40 इंडस्टियल एरिया में लगेगा कैंप।
शिव नगर : जैन अस्पताल शिव नगर में कैंप लगाया जाएगा।
किला : एसडी मॉर्डन स्कूूल में होगा कैंप का आयोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed