{"_id":"66aae6c8ddef977526092606","slug":"after-heat-and-humidity-it-rained-heavily-in-the-evening-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122016-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी और उमस के बाद शाम को जमकर बरसे मेघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी और उमस के बाद शाम को जमकर बरसे मेघा
विज्ञापन
पानीपत। सावन की एकादशी को शाम के समय तेज बारिश से लोगों ने दिनभर गर्मी और उमस में राहत की कुछ सांस मिली। पानी निकासी के प्रबंधों की शहर समेत कस्बों व गांवों में फिल से पोल खुल गई। प्रशासन और अधिकारियों के दावे कुछ ही बारिश में बह गए। शहर के इंसार बाजार समेत जीटी रोड खादी आश्रम समेत कई जगह भारी पानी जमा हो गया। इसके चलते जीटी रोड पर शाम के समय जाम की स्थित बनी रही। करीब दो घंंटे बाद पानी निकासी हो पाई। वहीं बारिश में आधे जिले की बिजली आपूर्ति ठप रही।
बुधवार सुबह ही तेज धूप खिली। जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय उमस के चलते गर्मी का अहसास 41 डिग्री तापमान जैसा रहा। वहीं पूरा दिन बिजली कट लगते रहे। हर 15 से 20 मिनट में बिजली का कट लगा। ऐसे में लोग गर्मी में बेहाल हो गए। शाम को करीब साढ़े पांच बजे एक साथ घने बादल घिर आए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब पौने घंटे तक बारिश चलती रही। बारिश के चलते शहर में इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, सेक्टर-12 साई बाबा चौक, जीटी रोड खादी आश्रम, असंध रोड समेत कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। जीटी रोड पर पानी जमा होने से जाम लग गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बॉक्स
बिजली ने दिया झटका
बिजली ने बारिश के समय झटका दे दिया। जिले में 33केवी की दो और 11केवी की 20 लाइन बंद रही। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार देर शाम सवा नौ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की कुछ सांस ली। इससे पहले दिन के समय भी लोगों को बिजली कटों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यहां हुई इतनी बारिश
खंड बारिश (एमएम)
पानीपत 03
समालखा 24
इसराना 08
बापौली 11
मतलौडा 15
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -