फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After five years the population of the city decreased by 89 thousand

Panipat News: पांच साल बाद शहर की जनसंख्या 89 हजार घटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
After five years the population of the city decreased by 89 thousand
पानीपत। नगर निगम ने नई वार्डबंदी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने एडीसी कार्यालय के माध्यम से शहर की जनसंख्या का एफआईडीआर यानी फेमिली इन्फारमेशन डाटा रिकॉर्ड से डाटा लिया है। इसमें निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 624433 मिली है। ये डाटा परिवार पहचान पत्र के आधार पर लिया गया है। जबकि पांच साल पहले मार्च 2018 में पूरी हुई वार्डबंदी डोर टू डोर सर्वे के आधार पर की गई थी। उस समय शहर की जनसंख्या 7.13 लाख के करीब थी। यानी पांच साल बाद शहर की जनसंख्या बढ़ने की बजाए रिकॉर्ड में करीब 89 हजार घटी है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि वार्डबंदी का ये डाटा सही नहीं है। जिसका कारण सभी लोगों द्वारा परिवार पहचान पत्र न बनवाए जाना बताया जा रहा है। चूंकि पांच साल पहले जब वार्डबंदी तैयार की जा रही थी तो उस समय पिछले चुनाव की तुलना में निगम क्षेत्र के लोगों की जनसंख्या करीब 74 हजार बढ़ी थी, जबकि इस बार 89 हजार घटना बड़ी बात है। उस समय शहर की आबादी करीब 6.29 लाख थी। यानी इस हिसाब से शहर में 2014 के चुनाव के समय की आबादी मौजूद है और जनसंख्या के मामले में पानीपत नगर निगम अब से ठीक दस साल पहले चला गया है।
विज्ञापन

पिछली बार वार्डबंदी के समय जनसंख्या को आधार मानते हुए निगम के 24 की बजाए 26 वार्ड किए गए थे। अब और प्रति वार्ड 15 से 20 हजार की आबादी का ही अनुमान लगाकर वार्ड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, इस बार नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले वार्ड शहरी और ग्रामीण विधानसभा के हिसाब से बिल्कुल अलग अलग हो सकते हैं। मौजूदा स्थिति ये है कि अब करीब 12 वार्डों में शहरी और ग्रामीण एरिया का हिस्सा आता है। जिससे विकास कार्याें से लेकर बजट में भी परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
जनसंख्या के साथ जातिगत समीकरण भी तैयार
एक अक्टूबर 2023 को आधार मानते हुए पीपीपी के डाटा के अनुसार निगम क्षेत्र में 624433 लोगों की आबादी है। इनमें एससी वर्ग की जनसंख्या 106957 और बीसी ए वर्ग की जनसंख्या 184723 है। पिछली बार बैकवर्ड क्लास के तीन और एससी वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए थे। वहीं मेयर की सीट बीसी महिला के लिए आरक्षित की गई थी। अनुमान है कि इस बार मेयर की सीट सामान्य वर्ग के लिए होगी।


बॉक्स
16 जनवरी को जारी होगा शेड्यूल
अधिकारियों ने बताया कि इस डाटा के आधार पर नगर निकायों की ओर से वार्डवार बाउंड्री का नोटिफिकेशन होगा। 27 दिसंबर को प्राथमिक यानी ड्रॉफ्ट वार्डबंदी प्रकाशित होगी। 29 दिसंबर तक वार्ड बंदी पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करवाए जा सकेंगे। जिनको सुनवाई के लिए डीसी को भेजा जाएगा। इसके बाद 04 जनवरी को फाइनल वार्डबंदी जारी कर दी जाएगी। इसके आधार पर 12 जनवरी को वार्डों के रिजर्वेशन को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक होगी। जिसका अंतिम नोटिफिकेशन 16 जनवरी 2024 को जारी होगा।
वर्जन:
परिवार पहचान पत्र का नवीनतम डाटा मिला

एडीसी कार्यालय की ओर से परिवार पहचान पत्र का नवीनतम डाटा मिल गया था। जिसे मुख्यालय भेजा गया है। अब आगामी निर्देशों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वीरेंद्र मलिक, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed