फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After beating, waited for the truck driver to come to his senses, then went away threatening

पीटने के बाद ट्रक चालक के होश में आने का किया इंतजार, फिर धमकी देकर गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
After beating, waited for the truck driver to come to his senses, then went away threatening
रिफाइनरी रोड के पास रोड रेज में डंपर चालक ने अपने साथियों के साथ ट्रक चालक को बुरी तरह पीटा। उसे इतना पीटा कि बेहोश हो गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने ट्रक चालक के होश में आने का इंतजार किया। होश आने पर ट्रक चालक को धमकी दी कि आज तो छोड़ रहे हैं, दोबारा मिला तो जान से मार देंगे। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर डंपर चालक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव नौहरा निवासी ट्रक चालक बलिंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम पौने पांच बजे ट्रक लेकर काबड़ी रोड से होते हुए कोहंड गैस प्लांट में जा रहा था। वह रिफाइनरी रोड पर एचपी गैस गोदाम के पास पहुंचा तो एक डंपर चालक तेज रफ्तार में आया और साइड से टक्कर मार दी। उसने ट्रक को रोक दिया और डंपर चालक को ढंग से चलने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गया। उसने कॉल कर सात से आठ लोगों को बुलाया और उसके सिर पर डंडों से हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो हमलावर वहीं खड़े थे। उन्होंने कहा कि आज छोड़ रहे हैं, दोबारा मिल गया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed