{"_id":"687969023bd984b17808de24","slug":"after-a-fight-with-his-wife-the-worker-consumed-rat-poison-his-condition-is-critical-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140441-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी से झगड़ा हुआ तो श्रमिक ने खाई चूहा मार दवा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी से झगड़ा हुआ तो श्रमिक ने खाई चूहा मार दवा, हालत गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी आढ़ती के पास रह रहे बिहार के एक श्रमिक ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। हालत गंभीर होने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। श्रमिक ने पत्नी के साथ फोन पर कहासुनी के बाद यह कदम उठाया।
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गुलशन ने बताया कि वह पानीपत अनाज मंडी में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी बिहार में रहती हैं। उनसे बुधवार रात फोन पर बात की थी। उसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फोन कटने के बाद कुछ देर बाद ही गुलशन ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। उनकी हालत गंभीर होने पर साथ में काम करने वाले अन्य साथियों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सेक्टर-29 पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्यूरो
नौ साल की बच्ची ने गलती से पी लिया टॉयलेट क्लीनर
पानीपत। कुटानी रोड धूप सिंह नगर में नौ साल की बच्ची ने गलती से टॉयलेट क्लीनर पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची की हालत में सुधार है। बच्ची की बड़ी बहन ने बताया कि उनके पिता और माता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बुधवार को उसकी छोटी बहन ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्ची को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है। जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी। संवाद