{"_id":"60ae8d8e8ebc3e7fcb672b3f","slug":"after-52-days-the-lowest-86-new-cases-225-people-recovered-in-one-day-from-corona-panipat-news-knl71157327","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 5 और लोगों की मौत, 52 दिन बाद सबसे कम रोगी मिले, 86 कोरोना के नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 5 और लोगों की मौत, 52 दिन बाद सबसे कम रोगी मिले, 86 कोरोना के नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में बुधवार को 52 दिन बाद बुधवार को सबसे कम 86 नए रोगी मिले हैं। इससे पहले 4 अप्रैल को 61 रोगी मिले थे। अब जिले में मात्र 222 रोगी ही अस्पतालों में दाखिल हैं। 97 प्रतिशत रोगी घरों में आइसोलेट हैं। वहीं कोरोना से हो रही मौत अब भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। बुधवार को भी कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। मई माह में 228 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। यह कुल मौत का 55 प्रतिशत है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत रह गया है। बुधवार को 225 लोग कोरोना से ठीक हुए। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 1348 रह गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 457 पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 30559 हो चुकी है।
बुधवार को 744 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। 18-44 के बीच के 328 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जिले में वैक्सीन का टोटा है। अब विभाग के पास 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं बची है। इसके लिए विभाग की ओर से डिमांड भेजी गई है।
कोरोना मीटर
कुल केस 30559
ठीक हुए 28647
कुल मौत 457
एक्टिव केस 1348
इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
राजनगर की 59 साल की फूलपति, नौहरा गांव का 70 साल का रोशन लाल, आट्टा गांव की 65 साल की बोहती, गुरुनानकपुरा का 78 साल का हंसराज ढिंगडा व शक्ति नगर की 34 साल की प्रीति की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा संक्रमण
बुधवार को कोरोना से जिले में 5 लोगों की मौत हुई। इनमें से 3 मृतक ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछले पांच दिन में ग्रामीण क्षेत्रों के 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
पॉजिटिविटी रेट घट रहा है, लेकिन सावधानी जरूरी : डॉ. कादियान
लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में रहें। खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी करें। कोरोना को हल्के में न लें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। नए केस में कमी आना राहत की बात है, लेकिन अब भी सख्ती जरूरी है। पॉजिटिविटी रेट घट रहा है। लेकिन लगातार हो रही मौत दुखद है।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।