फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After 44 days, at least six cases of corona were found, 39 were cured.

44 दिन बाद कोरोना के सबसे कम छह केस मिले, 39 ठीक हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
After 44 days, at least six cases of corona were found, 39 were cured.
पानीपत। फरवरी में जनवरी के मुकाबले कोरोना के मामलों में 90 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। एकाएक कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। नए मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कई गुना है। सोमवार को 44 दिन बाद कोरोना के सबसे कम छह केस मिले हैं। इससे पहले दो जनवरी को कोरोना के पांच केस मिले थे। सभी मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को 39 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस 126 हैं। जिले में अब कोई भी कोरोना का रोगी स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल नहीं है। 100 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल केस 35980 हो चुके हैं। फरवरी में रोज औसतन 600 लोगों की कोरोना जांच हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में 1550 की औसत से कोरोना जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग नो सिम्टम्स नो टेस्टिंग की नीति पर काम रहा है। जिले में अब तक 35193 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,65,778 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 650 लोगों की मौत हुई है। सात लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed