फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After 34 days, the pollution level came in the green zone, got relief

34 दिन बाद प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में आया, राहत मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
After 34 days, the pollution level came in the green zone, got relief
पानीपत। 34 दिन बाद शहर को प्रदूषण से राहत मिली है। 25 अक्तूबर के बाद मंगलवार को शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में पहुंचा है। मंगलवार को एक्यूूआई 100 दर्ज किया गया है। इससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। रात को बढ़ी ठंड व करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा से स्मॉग छट गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण से संबंधित मामलों के एक्सर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह का मानना है कि आने वाले दिन में प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। हवाएं चलने से स्मॉग कम हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार फैक्टरियों का निरीक्षण कर रहा है। इंडस्ट्री के जनरेटर सेट भी बंद है और रेत बजरी को ढकवा दिया गया है। भवन निर्माण के कार्य भी बंद है। ये ही कारण है कि एक्यूआई अब लगातार गिर रहा है। ये संतोषजनक बात है।
विज्ञापन

कार्रवाई जारी रहेगी, नहीं चलने देंगे जनरेटर
एनजीटी ने जनरेटर सेट व निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया है। उनकी टीमें लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। मंगलवार को 10 फैक्टरियों का निरीक्षण किया गया है। ग्रैप के नियमों का पालन जारी रहेगा। मंगलवार को एक्यूआई ग्रीन जोन में आया है। ये राहत वाली बात है। - कमलजीत सिंह, रिजनल ऑफिसर, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed