{"_id":"61ce1409f0d63a2af3257644","slug":"aftab-and-simran-selected-as-the-best-ncc-cadets-of-the-camp-panipat-news-knl945053112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफताब और सिमरन चुने गए कैंप के बेस्ट एनसीसी कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफताब और सिमरन चुने गए कैंप के बेस्ट एनसीसी कैडेट
विज्ञापन
पानीपत। एनसीसी शिविर के सपामन के दौरान मार्च पास्ट करती हुई कैडेट्स
- फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य महाविद्यालय में हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के लगाए गए सात दिवसीय एनसीसी शिविर का वीरवार को शानदार समापन हुआ। इसमें एनसीसी कैडेट आफताब और सिमरन कैंप के बेस्ट कैडेट चुने गए। इस मौके पर सभी यूनिटों के श्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर में सोनीपत और पानीपत के छह महाविद्यालयों के करीब छह सौ एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शिविर में उन्हें ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, फील्ड क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग आदि गतिविधियों के साथ फायर सेफ्टी की भी जानकारी दी गई।
शिविर के सफल समापन के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज एनसीसी इकाई के समन्वयक डॉ. शिवनारायण व डॉ. विजय सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से नई प्रेरणा और कौशल का विकास होता है। हमें मिलकर मानव हित के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। सभी कैडेट्स ने सात दिन के शिविर के दौरान जो गतिविधियां सीखी हैं, बेहद सराहनीय है। इन गतिविधियों को सीख कर हम समाज कल्याण में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. शिव नारायण ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने कई प्रतिभाओं को सिखा। इस शिविर में लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज मान व कमान अधिकारी कर्नल एसके सूद, सूबेदार सुरेश कुमार, राजेश, हवलदार अनिल सहित विभिन्न महाविद्यालयों के एनसीसी अधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

पानीपत। श्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित ।- फोटो : Panipat