फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Advocate car kee theft

दिनदहाड़े वकील के घर से गाड़ी की चाबी उठाकर भागा चोर, पकड़ लिया तो दांत से काटकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Advocate car kee theft
सेक्टर 13-17 में एक चोर सुबह साढे़ छह बजे घर में घुसा और गाड़ी की चाबी उठाकर भागने लगा। मकान मालिक ने हलचल सुनी और आरोपी का पीछा किया। पकड़े जाने पर चोर ने मालिक को दांतों से काट लिया और फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित कादियान निवासी सेक्टर 13-17 ने बताया कि वह वकील का पानीपत में प्रशिक्षण कर रहे हैं। सोमवार को सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच उसके माता पिता सैर करने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच एक अज्ञात युवक घर में घुसा। वह रसोई में था और पानी पी रहा था। युवक टेबल पर रखी कार की चाबी उठाकर निकलने लगा, उसने देख लिया। युवक ने उसपर हमला किया, हाथापाई में उसने खुद को छुड़वा लिया। उसने दोबारा भागने का प्रयास किया, तो पीछे से उसकी टीशर्ट पकड़ ली, लेकिन युवक ने उसे निकाल दिया और भगाने लगा। उसने फिर उसको पकड़ लिया, लेकिन इस बार युवक ने उसको हाथ पर दांत से काट दिया। आरोपी युवक जीप में आया हुआ था, जिसमें बैठकर आरोपी फरार हो गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी फुटैज मिली है, लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed