फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Advertisement tender not done for a quarter of a year, now corporation will set up

सवा साल से नहीं हुआ विज्ञापन का टेंडर, अब लगाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Advertisement tender not done for a quarter of a year, now corporation will set up
पानीपत। पिछले सवा साल से लंबित विज्ञापन का टेंडर नगर निगम अब करने जा रहा है। इसके लिए बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए। आयुक्त का कहना है कि आगामी 15 दिनों में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर टेंडर का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यह टेंडर पिछले वर्ष जनवरी में पूरा हो गया था। इसके बाद इसे दोबारा नहीं लगाया गया। इसके न होने से निगम को हर माह करीब आठ लाख का वित्तीय नुकसान हो रहा है। इस टेंडर से निगम को सालाना करीब एक करोड़ रुपये की आमदनी होती थी, जो पिछले डेढ़ वर्ष से बंद है। इसे लेकर नगर निगम सदन की बैठक में भी जनप्रतिनिधि हंगामा बरपा चुके हैं। इसके बाद अब निगम ने इस टेंडर को लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में निगम की 36 जगहों पर 43 साइट हैं। इसके लिए निगम ने करीब चार साल पहले साढ़े 96 लाख रुपये प्रतिमाह का टेंडर दिया था। दो वर्ष तक टेंडर की रकम अदा होती रही लेकिन बाद में इस टेंडर में से करीब सवा 72 लाख रुपये ही जमा हो पाए। बताया जा रहा है कि बाकी के करीब सवा 24 लाख रुपये निगम के खाते में अब तक जमा नहीं हो सके। इससे पहले भी विज्ञापन के टेंडर में निगम को पूरी आय नहीं मिल पाई थी। इसके बाद जनवरी 2021 में टेंडर का समय पूरा हो गया, जिसके बाद से यह दोबारा नहीं लगाया गया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से ये होर्डिंग्स लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अब लगाएंगे विज्ञापन का टेंडर : आयुक्त
विज्ञापन का टेंडर जल्द लगाया जाएगा। यह टेंडर निगम की आय का भी स्त्रोत है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी 15 दिनों में इसकी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed