{"_id":"6a2b1dd0a661e4aa82043a88","slug":"adopted-yoga-alongside-sports-today-both-body-and-mind-are-in-good-shape-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158804-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेलों के साथ योग को अपनाया, आज तन और मन दोनों ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेलों के साथ योग को अपनाया, आज तन और मन दोनों ठीक
Fri, 12 Jun 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कोच शक्ति सिंह।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। खेलों के साथ योग को अपनाने से अब शरीर के साथ मन भी ठीक रहता है। सुबह और शाम के समय करीब आधे घंटे ही योग करने से शरीर की सारी बीमारी दूर हो जाती हैं।
कोट्स फोटो
मैं पहले अपने खेल पर ध्यान देता था। तीन साल पहले एक दिन योग कक्षा में गया था। यहां योग किया तो मन काफी सहज लगा। मैंने इसके बाद योग को अपना लिया। मैं अब तीन साल से निरंतर योग कर रहा हूं। इसकी बदौलत शरीर में आज तक कोई बीमारी और अन्य परेशानी नहीं हुई है। मैं अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित कर रहा हू।
सचिन मलिक, योग साधक।
कोट्स फोटो
मैं अपने खेल जीवन से लगातार योग कर रहा हूं। अब बॉक्सिंग खिलाड़ियोंं को हर रोज योग का अभ्यास करा रहा हूं। इनके साथ करीब 30 मिनट योग करता हूं। मेरे आगे आने से खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। वे हर रोज खेल से पहले योग करते हैं। उनके आगे आने से दूसरे लोग भी जागरूक हो गए हैं।
विज्ञापन
अजय, कोच।
कोट्स फोटो
मैंने करीब चार साल से योग शुरू किया था। शुरुआत में योग करने में काफी परेशानी आई। मैंने आसान योग करने शुरू किए। मैं आज लगभग सभी योग और आसन कर लेता हूं। इससे मेरा शरीर स्वस्थ रहता है और मन भी पूरा दिन फुर्ती में रहता है। मैं खिलाड़ियों को भी खेल के साथ योग के लिए प्रेरित कर रहा हूं।
अमन कोच
कोट्स फोटो
मेरे पास 50 से 60 खिलाड़ी फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। मैं उनको हर रोज योग कराता हूं। योग करने से शरीर का प्रत्येक अंग तेज चलता है। एक फुटबॉल खिलाड़ी के लिए यह बहुत जरूरी है। मैं खुद आधे से एक घंटे तक योग करता हूं। मेरे आगे आने से खिलाड़ी भी नियमित रूप से योग कर रहे हैं।
शक्ति सिंह, फुटबॉल कोच।