फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ADO and ATM suspended for failing to stop stubble burning

Panipat News: पराली जलने से रोकने में नाकाम एडीओ व एटीएम सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
ADO and ATM suspended for failing to stop stubble burning
पानीपत। पराली जलाने पर रोकथाम करने में विफल रहने पर कृषि विभाग ने प्रदेश के 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया है। इनमें पानीपत जिले के दो नोडल अधिकारी खंड मतलौडा से एडीओ सुताना संगीता यादव और एटीएम इसराना सत्यवान शामिल हैं। उन पर लगातार ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। इनके क्षेत्र में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही थीं। हालांकि जिले में बीते पांच दिनों के दौरान पराली में आग लगाने का कोई मामला सामने नहीं आया लेकिन इससे पहले जिन क्षेत्रों में पराली में आग लगाने के मामले सबसे ज्यादा आए, उन क्षेत्रों के कृषि अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामले में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

जिले में पराली जलाने के कुल 27 मामले सामने हो चुकी हैं। कृषि विभाग ने पराली जलाने की कुल सात एफआईआर दर्ज की है जबकि आठ किसानों का चालान करने के साथ 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। धान उत्पादक जिलों की तुलना में पानीपत जिले में पराली में आग लगाने के मामले बहुत कम है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों व सख्ती के बाद जिले में पराली में आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगा है। बीते पांच दिन के दौरान जिले में पराली जलाने का कोई नया मामला सामने नहीं आया। कृषि अधिकारियों के अनुसार विभाग द्वारा की गई सख्ती और जागरूकता अभियान का किसानों पर असर हुआ है जो जिले के लिए राहत का विषय है।
विज्ञापन






कृषि विभाग द्वारा किसानों को पराली न जलाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा टीम बनाकर खेतों का निरीक्षण किया जा रहा है। गांव में मुनादी करवाकर भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों सहित ग्राम, खंड व जिला स्तर पर टीमों का गठन किया गया है जिन्हें अपने क्षेत्र में पराली प्रबंधन को लेकर निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए ग्राम सचिवों और पटवारियों की मुख्य जिम्मेदारी तय की गई है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को रोजाना ग्राम सचिवों की बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलावार निलंबित किए गए अधिकारियों की संख्या
जिला निलंबित कृषि अधिकारियों की संख्या
पानीपत 02
जींद 02
हिसार 02
कैथल 03
करनाल 03
फतेहाबाद 03
कुरुक्षेत्र 04
अंबाला 03
सोनीपत 02
कुल 24
वर्जन-
पराली जलाने के मामलों में रोकथाम के लिए कृषि विभाग ने सख्ती से काम किया है। पूर्व में बरती गई लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के 24 व जिले के दो कृषि अधिकारियों को भुगतना पड़ा है। हालांकि जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जिले में पराली में आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगा है। पराली न जलाने को लेकर किसानों को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
- देवेंद्र कुहाड़, उपमंडल अधिकारी, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed