फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admission will take place on 400 seats of three courses in the government college

Panipat News: राजकीय महाविद्यालय में तीन पाठ्यक्रमों की 400 सीटों पर होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Admission will take place on 400 seats of three courses in the government college
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। बुधवार दोपहर सवा दो बजे तक प्रदेश में 90879 विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा चुके थे जबकि 70397 आवेदन पूर्ण कर लिए गए थे।
विज्ञापन

बुुधवार को दोपहर तक 2910 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 3123 आवेदन पूर्ण किए गए। अब तक 59781 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 344 कॉलेजों के 87 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया जाएगा। जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11014 सीटों पर दाखिला होना है।
विज्ञापन




वहीं, राजकीय महाविद्यालय इसराना में यूजी कक्षाओं के तीन पाठ्यक्रमों की 400 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय इसराना के दाखिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक करीब 350 आवेदन किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि राजकीय महाविद्यालय इसराना शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष दर वर्ष प्रगति कर रहा है। ग्रामीण अंचल में होने के बावजूद छात्रों को पूर्णत: सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिल रहा फायदा

शहर के प्रमुख कॉलेजों के अलावा जिले के कस्बा इसराना स्थित राजकीय महाविद्यालय ग्रामीण अंचल में उच्चतर शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खंड इसराना के अंतर्गत करीब 34 गांव हैं। विभिन्न गांवों के विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को इसका फायदा मिल रहा है। राजकीय महाविद्यालय की स्थापना से पहले क्षेत्र के विभिन्न गांवों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए शहर के कॉलेजों का सहारा लेना पड़ता था। कई अभिभावक लड़कियों को शहर भेजने से कतराते थे जिससे लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी। कॉलेज की स्थापना के बाद क्षेत्र की महिलाओं व अन्य छात्रों को काफी फायदा मिला है।





कॉलेज में यूजी सीटों की स्थिति-

कोर्स सीटें

बीए 300

बीकॉम 60

बीएससी फिजिकल साइंस 40

कुल- 400


वर्जन-

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजकीय महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सेस का ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को पूरा फायदा मिल रहा है। छात्राओं को पूर्णत: सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। कॉलेज में यूजी कक्षाओं में 400 सीटों के लिए 25 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।

- डॉ. बलिंद्र गुलिया, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed