फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admission to 2400 seats in nine ITIs will be done till 15th, preparations complete

Panipat News: नौ आईटीआई में 2400 सीटों पर 15 तक होगा दाखिला , तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Admission to 2400 seats in nine ITIs will be done till 15th, preparations complete
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी। जिले की नौ राजकीय ओर चार निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में करीब 2400 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक चलतेगी। आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों की सहायता व सही ट्रेड की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी स्वयं या साइबर कैफे के अलावा आईटीआई में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई पानीपत के संस्थान में आवेदन के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विभाग ने दाखिले से पहले दस्तावेज तैयार करने का पत्र जारी कर दिया है। ट्रेड अनुसार सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार संस्थानों में नई ट्रेड भी शुरू करने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को कौशल निखारने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थी तकनीकी ट्रेड को प्राथमिकता देते हैं। नई योजनाओं और रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के चलते तकनीकी शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed