{"_id":"68a3a19fd3a9be5bbe0d6004","slug":"administration-forgot-the-families-of-freedom-fighters-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142176-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भूला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भूला प्रशासन
विज्ञापन
समालखा। देश को आजाद कराने में अपनी जान की बाजी लगाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को प्रशासन इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भूल गया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का आरोप है कि समारोह में उनको निमंत्रण तक नहीं दिया। यह पिछले चार साल से उनको बुलाया तक नहीं जा रहा।
वहीं उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को घर पर सम्मानित करने का दावा किया है। परिजनों ने प्रशासन की इस सफाई को झूठी बताया है।
स्वतंत्रता दिवस पर समालखा की नई अनाज मंडी मे 15 अगस्त को आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्यातिथि रहे। प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर समारोह में लोगों को सम्मानित किया था। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भूला दिया गया। स्वतंत्रता सेनानी लाला सूरजभान गुप्ता के सुपुत्र एवं पूर्व नगर पार्षद सत्यप्रकाश गर्ग ने बताया कि समालखा क्षेत्र मे लाला सूरजभान गुप्ता के नेतृत्व मे 1942 के भारत छोड़ाे आंदोलन लड़ा गया। महात्मा गांधी के आह्वान पर एकमात्र सरकारी भवन डाकघर के ऊपर तिरंगा फहराया गया। संवाद