फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Adhikari and Babu were crushing silver in steel scrap.

Panipat News: अधिकारी और बाबू स्ट्रील के स्क्रैप में कूट रहे थे चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Adhikari and Babu were crushing silver in steel scrap.
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के नजदीक प्रदेश स्तरीय स्टील स्ट्रक्चर वर्कशॉप के अधिकारी और बाबू स्ट्रील का स्क्रैप बेचकर चांदी कूट रहे थे। अधिकारियों और बाबू एक कैंटर स्क्रैप पहले भी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बेच चुके हैं। पुलिस अब स्क्रैप खरीदने वाले कबाड़ी का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में ही पूरे प्रदेश में बिजली की टावर लाइन खड़ी करने का सामान तैयार होता था और यहीं पर स्क्रैप आता था। पुलिस ने इन सबके बीच आरोपी जेई और क्लर्क को एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी एक्सईएन सरकारी मोबाइल नंंबर बंद कर अंडरग्राउंड हैं। पुलिस ने आरोपी के जल्द की गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के नजदीक स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की स्टील स्ट्रक्चर वर्कशाप में पूरे प्रदेश में बिजली की टावर लाइन तैयार की जाती थी। यहां से लाइन तैयार कर आगे भेजी जाती थी और स्क्रैप भी वापस वर्कशॉप में आता था। इसकी देखरेख एक्सईएन नरेश कुमार करते थे। उनके साथ एसडीओ, जेई और क्लर्क भी वर्कशॉप में काम करते हैं। क्लर्क बजरंग बली, जेई ऋषिपाल और एक्सईएन नरेश कुमार ने स्क्रैप को बेचने का फैसला लिया। एक्सईएन के कहने पर उन्होंने एक कैंटर मंगलवार को बाहर निकाला। इसे मुजफ्फरनगर लेकर जाना था। इससे पहले क्लर्क और जेई ने एक पिकअप में 14.60 क्विंटल स्क्रैप एक्सईएन की भी नजरों से बचाकर मतलौडा में कबाड़ी विकास को बेच दिया था।
विज्ञापन


एसएलडीसी में तैनात रहे हैं जेई से लेकर एक्सईएन तक
एचवीपीएनएल के स्टील स्ट्रक्चर वर्कशाॅप में तैनात अधिकारी इससे पहले सिवाह स्थित स्टेट लोड डिसपेच सेंटर (एसएलडीसी) में तैनात थे। एक जानकार ने बताया कि क्लर्क बजरंग बली अपने पिता की जगह स्टोर में चपरासी लगा था। वह बाद में पदोन्नति पाकर एलडीसी और फिर यूडीसी बना। एक्सईएन नरेश कुमार का फरवरी में ट्रांंसमिशन सिस्टम करनाल में तबादला हुआ था। उनकी सेवानिवृति को ढाई साल बचे हैं। तीन महीने पहले ही वर्कशॉप में एक्सईएन लगे थे। यहां तैनात एसडीओ भी आठ-नौ महीने पहले ही वर्कशॉप में आए थे। जेई ऋषिपाल भी एसएलडीसी से दो महीने पहले वर्कशाप में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
थर्मल चौकी पुलिस ने थर्मल बाईपास के पास नाकाबंदी कर चोरी के लोहे स्क्रैप से भरे एक कैंटर को पकड़ा था। इस कैंटर में पानीपत थर्मल पावर प्लांट के साथ स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एसवीपीएनएल) के स्टील स्ट्रक्चर वर्कशाप से चोरी का स्क्रैप निकाल कर ले जाया जा रहा था। एचवीपीएनएल का एक जेई ऋषिपाल मौके पर उक्त कैंटर में मौजूद था। पुलिस पूछताछ के दौरान गाड़ी में बैठा विभाग का जेई लोहा स्क्रैप को ले जाने का कोई बिल या कागजात पेश नहीं कर पाया। गहनता से जांच की तो पाया गया कि जेई ऋषिपाल, अपर डिवीजन क्लर्क बजरंगबली व एक्सईएन नरेश मक्कड़ की मिलीभगत से लोहा स्क्रैप चोरी करके बेचने के लिए मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बुधवार को जेई ऋषिपाल, अपर डिवीजन क्लर्क बजरंगबली व एक्सईएन नरेश मक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज करके जेई ऋषिपाल, अपर डिवीजन क्लर्क बजरंगबली को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक्सईएन नरेश अभी तक भी फरार है। एक पिकअप में 14.60 क्विंटल स्क्रैप मतलौडा में बेचा था।


वर्जन
थर्मल चौकी प्रभारी एएसआई सतविंदर ने बताया कि आरोपियों को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जल्द ही एक्सईएन को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed