फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Activity surrounding the Joint Trade Council elections intensifies; meeting convened for Saturday.

Panipat News: संयुक्त व्यापार मंडल के चुनाव की सरगर्मियां तेज, शनिवार को बुलाई बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Activity surrounding the Joint Trade Council elections intensifies; meeting convened for Saturday.
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसके लिए शनिवार शाम पांच बजे आहुजा स्वीट्स पर बैठक व्यापारियों की बैठक बुलाई है। मंडल में इस बार प्रधान के लिए नया चेहरा लाने की तैयारी है। बैठक में नए चेहरे का विरोध होता है तो फिर दर्शनलाल वधवा को फिर से प्रधान के लिए आगे किया जा सकता है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के अंतर्गत 36 बाजार हैं। व्यापार मंडल का कार्यकाल दो महीने पहले खत्म हो चुका है। पिछले दो महीने से नए प्रधान के लिए चर्चा की जा रही थी। इसमें मंडल महासचिव गौरव लिखा का नाम लिया जा रहा है। वहीं दर्शनलाल वधवा का नाम भी प्रधान के लिए चल रहा है। दूसरे बाजार के प्रधान भी मंडल में प्रधान के लिए दावेदारी कर रहे हैं, इसके लिए कई बार आंतरिक बैठक भी की गई है। इनमें प्रधान के लिए किसी का नाम तय नहीं हो पाया। संयुक्त व्यापार मंडल ने चुनाव के लिए शनिवार शाम पांच बजे बैठक बुलाई है। इसमें प्रधान और कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की जाएगी। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि सभी व्यापारियों को साथ लेकर चल रहे हैं। बाजार संगठनों के पदाधिकारियों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में बहुमत का फैसला मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed