फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ACS visited the Civil Hospital and inspected the arrangements.

Panipat News: एसीएस ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर जांची व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
ACS visited the Civil Hospital and inspected the arrangements.
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने मंगलवार को कैंट के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह अटल कैंसर केयर केंद्र में पहुंचे।
विज्ञापन

मरीजों को दिए जाने वाले उपचार के बारे में जाना व रेडियोथेरेपी सहित अन्य मशीनों को देखा। ऑपरेशन थिएटर में पहुंचे तो डॉक्टरों ने बेहोशी के डॉक्टर की कमी को उजागर किया। कहा कि महज एक बेहोशी के डॉक्टर के सहारे अटल कैंसर केयर केंद्र चल रहा है। जबकि हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों के भी मरीज पहुंच रहे हैं।

अगर डॉक्टर की कमी पूरी हो जाती है तो ऑपरेशन की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में एसीएस ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। उसके बाद आईपीडी ब्लॉक में पहुंचे तो उन्होंने समाजसेवी संस्था रोटी बैंक द्वारा मरीजों और तीमारदारों को नि:शुल्क खाना खिलाए जाने वाले प्रोजेक्ट को देखा। इसे देखने के बाद एसीएस ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप को पूरे प्रदेश के नागरिक अस्पताल में इसे लागू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed