फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused who ran away during appearance in Juvenile Court arrested on third day

Panipat News: जुवेनाइल कोर्ट में पेशी के दौरान भागा आरोपी तीसरे दिन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
Accused who ran away during appearance in Juvenile Court arrested on third day
पानीपत। लघु सचिवालय में जुवेनाइल कोर्ट में पेशी के बाद ईएसआई को धक्का देकर भागने वाले आरोपी को बुधवार शाम को विकास नगर एनएफएल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एस्कॉर्ट गार्द इंचार्ज निरीक्षक मंजीत सिंह ने बताया था कि 14 मार्च को विकास नगर निवासी आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में जुवेनाइल कोर्ट में पेशी थी। इसके साथ तीन और आरोपियों की भी पेशी थी। आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए ईएसआई धर्मबीर, सिपाही बलराज, ईएसआई रामचंद्र, ईएचसी हरिपाल और ईएसआई विजय को नियुक्त किया गया था। ईएसआई विजय के पास असलहा था। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद ईएसआई विजय वारंट लेने के लिए रीडर के पास चला गया। बाकी पुलिसकर्मी आरोपियों को एस्कॉर्ट गार्द में ला रहे थे। इसी बीच एक आरोपी ईएसआई रामचंद्र को धक्का देते हुए अपना हाथ छुड़वाकर फरार हो गया। ईएसआई रामचंद्र और ईएसआई विजय ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी वीआईपी गेट से होते हुए दीवार फांदकर रेलवे लाइन की तरफ फरार हो गया। आरोपी के धक्का देने से ईएसआई रामचंद्र चोटिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed