{"_id":"6881513738978468a40244a2","slug":"accused-of-raping-a-girl-arrested-sent-to-jail-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140780-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
- पहले आरोपी ने वारदात से किया इन्कार फिर पीड़िता से कराई शिनाख्त परेड
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना तहसील कैंप में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम होटल स्काईलार्क रोड गंदे नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से इन्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने एक बार फिर आरोपी की शिनाख्त परेड कराई। बच्ची ने आरोपी को देखते ही उसकी पहचान कर ली और कहा कि इसी ने गलत काम किया है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। बुधवार दोपहर को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के डीएनए सैंपल भी जांच को भेजे हैं।
थाना तहसील कैंप क्षेत्र में सोमवार रात को घर में मां के साथ सो रही बच्ची का अपहरण कर घर के पास ही एक खंडहर मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की थी। कॉलोनी में ही एक गली छोड़कर रहने वाले व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया और वारदात में उसे फंसाने की बात कही। इसके बाद आरोपी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां पर उपचाराधीन बच्ची से आरोपी की शिनाख्त कराई। आरोपी को देखते ही बच्ची ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। थाना तहसील कैंप प्रभारी मुकेश ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
12 साल पहले पत्नी की हो चुकी मौत
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉलोनी में पिछले 10-12 साल से रह रहा है। उसकी पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। जिस कारण वह अकेला रहता है। वह बच्ची को अक्सर खेलते हुए देखता था। तहसील कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह मूल रूप से यूपी के इटावा जिले के रहने वाले हैं। हाल में पानीपत की एक कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर परिवार सहित रह रही हैं। 21 जुलाई की रात वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पति बाहर आंगन में सो रहे थे। देर रात छह वर्षीय बेटी ने रोते हुए उसे जगाया। बेटी ने रोते हुए बताया गली में रहने वाला एक आदमी उसे उठाकर सामने वाले खाली कमरे में ले गया और वहा उसके साथ मारपीट कर डराया। बेटी ने कहा अब उसके पेट में दर्द हो रहा है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और गंभीर रूप से मारपीट करने की बीएनएस की धारा 64 (1), 65 (2), 140 (3), 351(3), 115(2) व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।