फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of killing wife by giving poison with the help of son

बेटे की मदद से जहर देकर पत्नी की हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing wife by giving poison with the help of son
इसराना। गांव बलाना में पति के खिलाफ बेटे के साथ मिलकर पत्नी को जहर देने का मामला सामने आया है। महिला के भाई के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। वह पहली पत्नी की बहन और आरोपी बेटे की मौसी थी। आरोप है कि हत्या की वजह पति का किसी अन्य महिला से रिश्ता है। इसका मृतका विरोध करती थी। इसराना थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव नन्हेड़ा निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसके ताऊ की बेटी निर्मल की शादी गांव बलाना निवासी जय भगवान के साथ हुई थी। शादी के बाद जय भगवान व निर्मल दो बेटों के माता-पिता बने। निर्मल के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि जयभगवान एवं उसका परिवार शुरू से ही निर्मल को तंग करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप यह भी है कि जयभगवान के एक अन्य महिला के साथ संबंध हैं।
विज्ञापन

इनका निर्मल विरोध करती थी और मायके चली जाती थी।। इन बातों को लेकर अनेक बार पंचायत भी हुई। पंचायत में जयभगवान गलती मान लेता था, जिस पर निर्मल दोबारा ससुराल आ जाती थी। दो दिन पहले निर्मल मायके आई थी। उसने बताया था कि जयभगवान और उसका बेटा मुकेश उसे मारना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे 10 मार्च को मुकेश ने कॉल किया और बताया कि उसकी निर्मल की हालत खराब हो गई है और खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। उन्होंने जांच की तो पता चला कि निर्मल एनसी मेडिकल कॉलेज में है और उसकी मौत हो चुकी है।
शिवकुमार ने बताया कि निर्मल की बड़ी की बहन की शादी जयभगवान के साथ हुई थी, जिससे तीन बच्चे हैं। दो बेटियां व एक बेटा मुकेश। कुछ समय बाद बड़ी बहन की मौत हो गई थी। तीनों बच्चों की परवरिश के लिए परिजनों ने छोटी बहन निर्मल की शादी भी जयभगवान से कर दी थी। शादी के बाद निर्मल ने भी दो बेटों को जन्म दिया था।

केस दर्ज कर लिया है जल्द गिरफ्तार करेंगे- एसएचओ
परिजनों के बयानों पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
- दीपक कुमार, एसएचओ इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed