Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of killing wife arrested for opposing illegal marriage

Panipat News: अवैध विवाह का विरोध करने पर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing wife arrested for opposing illegal marriage
मतलौडा। मतलौडा में चार जुलाई को अवैध शादी का विरोध करने पर पत्नी की डंडा मारकर हत्या करने के आरोपी जजपा नेत्री के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक सप्ताह से उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। उसे बुधवार रात सफीदो के पास से पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयुक्त डंडा व वारदात के वक्त पहने हुए पकड़े बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन


मतलौडा के रेलवे फाटक क्षेत्र निवासी राहुल दहिया ने 2014 में गोहाना की आशा से प्रेम विवाह किया था। राहुल दिल्ली में टैक्सी चलाता है। यहां उसकी मुलाकात वर्षा से हुई थी। दोनों में अवैध संबंध थे। इसका आशा को पता चल गया था। इससे आशा व राहुल में झगड़ा होता था। इससे नाराज होकर आशा दो साल पहले राहुल को छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके गोहाना चली गई थी। अब राहुल आशा से माफी मांगता था और आशा को दोबारा अपने पास बुला रहा था। चार जुलाई को यहां आशा का पिता रामचंद्र उसे लेकर मतलौडा राहुल के पास पहुंचा था। यहां राहुल वर्षा से बात कर रहा था। इसी बात पर आशा व राहुल में झगड़ा हो गया। राहुल ने आशा के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में राहुल व वर्षा पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। वर्षा को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा व कपड़े बरामद किए जाएंगे। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनप्रीत सिंह, एएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed