फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of cyber fraud by making nude video arrested

Panipat News: न्यूड वीडियो बना साइबर फ्राॅड करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of cyber fraud by making nude video arrested
पानीपत। थाना साइबर अपराध पुलिस ने वॉट्सअप कॉल से न्यूड वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये एैंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के बहरोड़ जिले के गांव मानधन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने व ठगी गई राशि बरामद करने के लिए एक उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि उनकी टीम ने अरविंद निवासी मानधन गांव, जिला बहरोड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना पुलिस में पुलिस लाइन निवासी युवक ने शिकायत देकर बताया था कि 11 मई 2023 को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात लड़की की वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव की तो लड़की ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली और ब्लेकमैल कर पैसे मांगने लगी। 15 सितंंबर को दोबारा कॉल आई। कॉलकर्ता ने अपने आप को सीबीआई कर्मचारी बताया और कहा कि उसकी वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड हो गई है। इसे डिलीट करवाना चाहते हो तो चार्ज देना होगा। उसने उनके बताए गए नंबर पर 60 हजार रुपये भेज दिए। उसको बाद में पता चला की उसके साथ साइबर फ्राॅड हुआ है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

अब पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अरविंद ने पूछताछ में बताया कि उसने बैंक में अपना खाता खुलवाकर राजस्थान के डिकवाड़ निवासी दीपक को खाते की पूरी किट 10 हजार रुपये में बेच दी थी। दीपक व गिरोह के अन्य साथी आरोपी लोगों के साथ साइबर फ्राॅड कर उक्त खाते में पैसे ट्रांसफर करवा निकाल लेते थे। ठगी की राशि में से भी उसको 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। अब पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed