फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of crushing woman with tractor on remand for four days, rest absconding

Panipat News: महिला को ट्रैक्टर से कुचलने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर, बाकी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of crushing woman with tractor on remand for four days, rest absconding
सनौली। पत्थरगढ़ गांव में हुए जमीन विवाद में महिला नहिमा को ट्रैक्टर से कुचलने के आरोपी इरफान को सनौली थाना पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। अब तक पुलिस पूछताछ में आरोपी इरफान ने बताया कि नहिमा का परिवार उनकी पुलिस को बार बार शिकायत देता था। वह इससे परेशान हो चुके थे।इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वीरवार को नहिमा के शव को दफनाया गया। इससे पहले मृतका का परिवार बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव को दफनाने पर अड़ा था। एसपी लोकेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को दफनाया ।
विज्ञापन


पत्थरगढ़ गांव निवासी सावेज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन साल पहले गांव में जमीन खरीदी थी। इस जमीन को इरफान, फुरकान, माजिद, फाजिल, मुमताज व पूर्व सरपंच अमजद मजीदी खरीदना चाहते थे। वे इस बात पर उनसे रंजिश रखने लगे। बुधवार दोपहर बाद करीबन साढ़े तीन बजे उसका भाई जावेद गली में खड़ा था। इसी समय इरफान ट्रैक्टर लेकर आया। ट्रैक्टर के पीछे लोडर लगा हुआ था। उसने ट्रैक्टर को पीछे कर जावेद को टक्कर मारी। जावेद गिर गया। इसके बाद उसने जावेद को कुचलने की कोशिश की तो जावेद उठकर घर में भाग गया था। उसकी मां नहिमा (50) घर से बाहर आई तो इरफान ने ट्रैक्टर पीछे कर उसको कुचल दिया था। इसमें उसकी मां की मौत हो गई थी। पुलिस ने रात को आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। फुरकान, माजिद, फाजिल, मुमताज व पूर्व सरपंच अमजद मजीदी अभी फरार हैं। सनौली पुलिस थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्द बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed