फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of child trafficking were hiding in Panipat, Jharkhand Police caught two including a woman.

Panipat News: पानीपत में छुपे थे बाल तस्करी के आरोपी, झारखंड पुलिस ने महिला समेत दो को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of child trafficking were hiding in Panipat, Jharkhand Police caught two including a woman.
पानीपत। झारखंड पुलिस ने पानीपत में छिपे बाल तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर दो साल पुराने मामले का भंडाफोड़ किया है। झारखंड पुलिस ने सिद्धार्थ नगर से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड से पानीपत में बच्चों को सप्लाई करते थे। यहां बच्चों से मजदूरी या दूसरे काम कराए जाते थे। झारखंड में शिकायत दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस ने सोमवार देर शाम सिद्धार्थ नगर में दबिश देकर महिला व एक पुरुष को पकड़ा। दोनों को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


झारखंड पुलिस को इनपुट मिले थे कि झारखंड से बच्चों की तस्करी पानीपत व आसपास के क्षेत्रों में की जाती है। झारखंड से कई बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो चुके हैं। वहां गुमशुदगी की शिकायत पर झारखंड पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहां तस्कर गिरफ्तार हुए तो पानीपत तक कड़ी जुड़ती चली गई। झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर और एक महिला अधिकारी की टीम ने सोमवार शाम को पानीपत में दबिश दी। यहां पुराना औद्योगिक पुलिस थाने से मदद ली गई। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर में दबिश देकर महिला व एक पुरुष को पकड़ा। यह मामला 2021 का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

उक्त महिला ने सिद्धार्थ नगर में दो महीने पहले एक पुलिसकर्मी के घर में किराए पर कमरा लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी महिला ने किसी पूछताछ से बचने के लिए ऐसा किया। अब पानीपत पुलिस भी मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कई जगहों पर नौकर उपलब्ध कराने के लिए कार्यालय खुले हैं। यहां से घरों में काम करने के लिए सस्ती महिलाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा महिलाओं को शादी के लिए भी बेचा जाता है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, कोलकाता तक यह गिरोह फैला है। वहां से युवतियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में अच्छी नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया जाता है। फिर इन्हें बड़े-बड़े लोगों को बेच दिया जाता है। पानीपत में कई ऐसे मामलों का भंडाफोड़ हो चुका है। पानीपत में लगभग 300 प्रवासी किशोरी नौकरानी के रूप में काम करती हैं।


झारखंड पुलिस ने पुलिस बल मांगा था। हमने उपलब्ध करवा दिया था। सिद्धार्थ नगर से एक महिला और पुरुष को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है।

- वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed