{"_id":"67351ec08be1392da4023ae4","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-sending-abroad-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127382-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 17.15 लाख ठगने वाली दूसरे आरोपी को थाना शहर पुलिस ने मंगलवार को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी खेड़ा खमावती जींद के रूप में हुई है। मामले में आरोपी उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया मामले में नामजद आरोपी गिल को पहले शामिल जांच कर गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सींक गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र शेर सिंह ने जुलाई 2024 में शिकायत देकर बताया था कि वह सेना से कैप्टन के पद से रिटायर्ट है और बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता है।
वह बेटे अमित को उच्च शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। वह बिशन स्वरूप कॉलोनी में घर के नजदीक खुले आस्ट्रेलियन एक्सपर्ट इन फोरन लैंग्वेज स्टडी सेंटर पर नवंबर 2022 में बेटे के सारे कागजात लेकर बात करने के लिए गया। जहां उसे गिल भौमिक, अनिल व संदीप उर्फ सेंडी मिले।
विज्ञापन
तीनों ने उससे उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 20.37 लाख रुपये लिए बाद में आरोपियों ने 17.21 लाख वापस करवा दिए। आरोपियों ने उसे 3.15 लाख रुपये कम दिए। दोबारा फिर उसके बेटे को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 17.15 लाख रुपये ले लिए।
डेढ साल से अधिक समय तक आरोपी उसे वीजा का झूठा आश्वासन देते रहे। आरोपियों ने अमित को न ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही पैसे वापस दिए। उसने कागजात व पैसे वापस मांगे तो आरोप ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।