{"_id":"67ba337e1ac344c17309ebe9","slug":"accused-of-cheating-a-youth-of-rs-40-lakh-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132619-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक से 40 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक से 40 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत/थर्मल। पुलिस ने अमेरिका से डिपोर्ट सौदापुर गांव के युवक के साथ 40 लाख की ठगी के मामले में आरोपी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को 16 फरवरी को डिपोर्ट किया था। इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सौदापुर निवासी राजबीर को शुक्रवार देर शाम को काबड़ी फ्लाईओवर पुल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। यह डिपोर्ट युवकों के मामले में जिले में पहली गिरफ्तारी है।
मनीष निवासी सौदापुर ने पुराना औद्योगिक थाना में 16 फरवरी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह एक जिम में अभ्यास करने जाता था। वहां उसे गांव का ही राजबीर मिला। उसने उसे 45 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बता कही। उनकी 44 लाख रुपये में बात तय हो गई। उसने अपनी दुकान बेचकर 36 लाख और अपने रिश्तेदार अजय से चार लाख रुपये लेकर राजबीर को दिए। आरोपी राजबीर अमेरिका भेजने की बात कहकर उसे पांच नवंबर को अपनी गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गया। उसने डॉलर खरीदने की बात कह 2.50 लाख रुपये ले लिए। उसे महिपालपुर हनुमंत होटल में रखा। उसे पांच दिसंबर को दिल्ली से एक्सेडैम देश भेजा। वहां से सुरीनेम होकर गोआना पहुंचा। राजबीर ने उसके परिवार से 12.50 लाख रुपये ले लिए। गोआना से टैक्सी लेकर ब्राजिल, बोलीविया, पेरू, इकवाडोर, कोलंबिया, कपूरगाना से पनामा के जंगल पहुंचा। जंगल में चार दिन तक पैदल चले, फिर कोस्ट्रीका पहुंचकर टैक्सी लेकर निकारागोआ र्होडरस, गोहाटामाला पहुंचा। उसके बाद राजबीर ने घर से 20 लाख रुपये नकद लिए और चार लाख रुपये की और मांग की। उसके बाद गोहाटामाला से मैक्सिको सिटी और इसके बाद फ्लाइट से तेजवान पहुंचा और वहां से वह अमेरिका की दीवार कूद गया। जहां पर अमेरिका पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे 16 फरवरी को डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया।