फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of beating with sticks for not paying for liquor

Panipat News: शराब के लिए पैसे न देने पर डंडों से पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating with sticks for not paying for liquor
पानीपत। बराना गांव में एक व्यक्ति के साथ शराब के पैसे न मिलने पर डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित विनोद कुमार ने गांव के ही दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि शराब के लिए पैसे न देने पर आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित विनोद ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को आरोपियों के घर पर शादी थी। वह रात करीब 11 बजे उनके घर के सामने आए और जोर-जोर से उसे आवाज लगाने लगे। वे घर से बाहर आया और सुबह बात करने के लिए कहा। आरोपी नशे की हालात में होने पर नहीं माने और उसे अपने साथ अमित उर्फ मीता की दुकान पर ले गए। वहां उन्होंने ओर शराब पीने के नाम पर उससे तीन हजार रुपये मांगे। उसने पैसे न होने बारे कहा तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। उसने टोका तो आरोपियों ने दुकान में पड़े डंडे उठाकर उसे बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

सिर तक पर वार कर दुकान के बाहर गली में फेंक दिया। आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इंद्रपाल व अमित उर्फ मीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed