{"_id":"6693221c31bb9c75ae042a82","slug":"accused-contractor-who-threatened-sdo-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121080-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडीओ को धमकी देने वाला आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडीओ को धमकी देने वाला आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
इसराना। थाना इसराना पुलिस ने पंचायत राज खंड इसराना के एसडीओ को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में शुक्रवार को आरोपी फर्म मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल निवासी घुसकानी रोहतक के रूप में हुई। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जमानत मिल गई है।
पंचायत राज खंड इसराना के एसडीओ सत्यप्रकाश मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव काकौदा में टैंडर के माध्यम से दी हुड्डा कॉपरेटिव सोसायटी की और से गली का निर्माण का कार्य किया गया था। इंटर लॉकिंग इंटों के सैंपल लेकर जांचे तो फेल हो गए। इस संबंध में इंटों को बदलने के लिए एजेंसी को सूचित किया गया था। फर्म मालिक अनिल ने फोन पर उसको 5,10 और 11 जुलाई को व्हाट्सएप कॉल कर गाली गलौज और धमकी भरे मैसेज भेजे। पेमेंट करने का दबाव बनाया पेमेंट न करने की एवज में धमकी दी। थाना इसराना में एसडीओ सत्यप्रकाश मलिक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। संवाद