फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested with 10 stolen bikes

पानीपत: शौक पूरा करने के लिए 10 बाइक चोरी की, धरा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 10 stolen bikes
पानीपत। सीआईए टू ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक चलाने का शौकीन है, इसलिए वारदात अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना पर चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। यहां आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार रात को जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चौटाला रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां नाकाबंदी कर एक बाइक सवार को रुकवाया। उससे बाइक के कागज मांगे तो युवक आनाकानी करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी पहचान गांव झट्टीपुर निवासी अमन उर्फ काली के रूप में हुई। जांच में उसके पास जो बाइक मिली वो चोरी की थी। गहनता से पूछताछ करने पर उससे बाइक चोरी की 10 वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि वह बाइक चलाने का शौकीन है, इसलिए बाइक चोरी करता था। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर वो बाइक को जीटी रोड पर गांव सिवाह के पास खंडहर पड़ी बिल्डिंग में खड़ी कर देता था। उसने अब तक गीता कॉलोनी, लाल बत्ती चौक, रेलवे स्टेशन की पार्किंग, देव नगर, एसडी स्कूल, गंगापुरी रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उझा गेट के पास, मंजू कॉलोनी और किला क्षेत्र से बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed