फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested in case of fraud of goods worth Rs 25 lakh from Instacart company

Panipat News: इंस्टाकार्ट कंपनी से 25 लाख के सामान की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of fraud of goods worth Rs 25 lakh from Instacart company
पानीपत। सीआईए-2 ने बरसत रोड स्थित इंस्टाकार्ट कंपनी से 25 लाख कीमत के सामान की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को शुक्रवार शाम को गोहाना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई। पूछताछ करने व फरार साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आरोपी संदीप को शनिवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि अकरम निवासी जींद ने शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत इंस्टाकार्ट में इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी ने ग्राहक तक सामान पहुंचाने के लिए सुनील, आशीष व साहिल को डिलीवरी बॉय के रूप में काम पर रखा था। 20 सितंबर को ऑफिस से सुनील 36 पार्सल, आशीष 36 पार्सल व साहिल 49 पार्सल लेकर डिलीवरी के लिए लेकर निकले थे। शाम करीब चार बजे फोन किया तो तीनों लड़कों के नंबर बंद मिले। कोई भी पार्सल अपडेट नहीं हुआ, जिनकी 25 लाख 12 हजार 84 रुपये कीमत है। उन्हें शक है कि तीनों लड़के कंपनी का सामान लेकर फरार हो गए हैं। शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी संदीप ने बताया कि तीनों आरोपी कंपनी में फर्जी आईडी जमा करवा डिलीवरी बॉय के रूप में काम पर लगे थे। आरोपी संदीप ने सुनील निवासी सासरौली झज्जर के नाम की फर्जी आईडी जमा करवाई थी। इसी प्रकार उसके साथी आरोपियों ने आशीष व साहिल नाम की फर्जी आईडी जमा करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed